आढ़त से हजारों की नकदी चोरी
दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। चोरों ने एक आढ़त की दुकान का ताला तोड़ दुकान के गल्ले से 10 हजार की नकदी चुरा ली। सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
मंगलवार रात को मुख्य चैराहे के पास मटकोटा मार्ग पर स्थित राजकुमार गाबा की आढ़त की दुकान के शटर का ताला तोड़ चोर भीतर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे गल्ले को तोड़कर उसमें मौजूद 10 हजार की नगदी उड़ा ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। दुकान स्वामी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ स्मैकियों को हिरासत में लिया है।

