सिद्धांत और भव्य का सैनिक स्कूल में चयन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। स्वामी इंस्टिट्यूट में अध्यनरत सिद्धांत एवं भव्य का सैनिक स्कूल कालीबंगा में चयन होने पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विशाल सक्सेना ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग की भी सुविधा प्रदान की जिसमें भव्य का ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम (लेकर) चयन हुआ तथा सिद्धांत का ऑफलाइन कोचिंग लेकर चयन हुआ।
उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट में अध्यनरत चयनित बच्चों ने एकाग्रता एवं तल्लीनता पूर्वक शिक्षा ग्रहण की। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विशाल सक्सेना ने बताया कि इंस्टीट्यूट से हर वर्ष अधिक से अधिक बच्चों का सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय व राजीव नवोदय में चयन होता है । डायरेक्टर ने सफल बच्चों को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रेमपाल, अभिषेक सक्सेना, रमन छाबड़ा, कोमल, नीलम, पूजा, तनु, डॉली, शिवा, आरती सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण मौजूद थे।

