गदरपुर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसौदिया ने जनसभा को किया सम्बोधित - बीजेपी व काग्रेस पर साधा निशाना


गदरपुर (संवाद-सूत्र)। दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का नगर आगमन पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये विधानसभा 65 गदरपुर से आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली के समर्थन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसौदिया ने जीआईसी के मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने काग्रेस व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मंहगाई को रोकने, रोजगार देने में अपने आपको डबल इंजन की सरकार कहने वाली बीजेपी सरकार उत्तराखंड में भी फेल हो चुकी है। 

    दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का बखान करते हुए उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के क्षेत्र में जीआईसी गदरपुर के भवन में डिग्री कॉलेज खोले जाने को हास्यास्पद बताया। कहा कि महज चुनावी लाभ लेने के लिए प्रदेश सरकार और मंत्री जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने मंच से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को सीधी बहस की चुनौती दी।

               कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के क्षेत्र को देखने का मौका मिला है, जहां शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनने पर गदरपुर क्षेत्र की खुशहाली के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की दी गई गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही। 

    सिसौदिया ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि आने वाली 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह काली के चुनाव चिन्ह झाडू के सामने वाला बटन दबाकर काली को भारी मतो से विजयी बनाये। 

सभा को आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली, सुभाष व्यापारी, रवि कुमार सिंह, राजीव गाबा ने संबोधित किया।