खेल हमारे जीवन का हिस्सा:- शर्मा



गदरपुर।  विधानसभा क्षेत्र के रामबाग में फुटबॉल सोसाइटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुरेशी शर्मा के पुत्र युवा नेता विराट शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

         दिनेशपुर के समीप रामबाग स्थित मैदान में फुटबॉल सोसाइटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के युवा नेता विराट शर्मा ने पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर और खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है, जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं।