गुरु पर्व पर सजा गुरुद्वारा, नाम जपो, किरत करो, बांट कर खाओ यही बाबा नानक का मिशन है:- भाई राजेंद्र सिंह
गदरपुर। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत निशान साहिब का चोला बदलते हुए कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें भाई मंगल, गुरविंदर सिंह एवं गुरनाम सिंह के जत्थे ने सत्गुर नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरु नानक आया शब्दों का कीर्तन करके संगत को निहाल करने के साथ गुरु पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की।
कथावाचक भाई राजेंद्र सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित साखियों का वृतांत सुनाने के साथ उनके जीवन की मुख्य घटनाओं से संगत को अवगत कराया उन्होंने कहा गुरु नानक ने किरत करो, नाम जपो और बांट कर खाने के संदेश को दुनिया भर के लोगों में फैलाकर प्रभु भक्ति से जोड़ा उन्होंने सभी संगत से गुरबाणी का पाठ नित्य प्रति करने की भी अपील की, मोनाड पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जैसमिन कौर विर्क के नेतृत्व में पहुंच कर ,अमृतवाणी हर हर तेरी, सुन सुन होबे परम गत मेरी,शब्द का मधुर स्वरों में गायन किया मुख्य बात यह रही, अलग-अलग धर्मों से संबंधित बच्चों द्वारा गुरबाणी कीर्तन करके एकजुटता का संदेश दिया।
इस दौरान सिमरन कौर,भूमि धवन, जसविंदर कौर, रवीना गोलदार, किन्नी पांडे, प्रभजोत कौर, विवेक धींगरा, वंश गुप्ता, शिवम यादव, हार्दिक बठला, वैभव पांडे एवं संजय कुमार सिकदार शामिल थे।
वहीं गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्य चंपा पांडे, बलजीत कौर, रीमा गाबा, वर्षा रानी के नेतृत्व में खुशी, कशिश, अर्चिता, लवप्रीत, खुशी रानी, पवन, नवदीप एवं मनप्रीत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित गुरबाणी कीर्तन किया, जागरूक सेवादार कुलदीप कौर द्वारा चढ़दी कला की कविता तथा हरमीत कौर ने शब्द का गायन करके संगत को निहाल किया। कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व बाबा राजेंद्र सिंह द्वारा सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई, दूर दराज से आई संगत ने एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ लंगर रूपी प्रसाद ग्रहण किया !

