अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का तहसील में प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गदरपुर तहसील प्रांगण में धरना देकर सत्याग्रह किया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें केंद्र सरकार से इस योजना को तुरंत वापस कराने की मांग की गयी।
सोमवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस दौरान पूर्व विधायक महाजन ने कहा कि इस योजना में बहुत खामियां हैं। केंन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, धोखा और छल कर रही है। युवाओं की सेना में चार साल की भर्ती कतई मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार को इस योजना को तुरंत वापस ले लेना चाहिए।
इस मौके पर अशोक तकलाल, तारक बछाड़, शंभू विश्वास, जगन्नाथ, किशन सिंह, नासिर हुसैन, बृजेश कुमार, हरिचंद, इंद्रपाल सिंह, नासिर बाबू, हुसैन, चंदन सिंह नयाल, आनंद सिंह, अजय राम, बाबू हसन, संजीव झाम, चंदा हुसैन, ममता हालदार आदि लोग उपस्थित थे।


