टीवी रोगियों को खाद्य सामाग्री का किया वितरण
गदरपुर (संवाद-सूत्र)। स्वयं सेवी संस्था हंस फाउंडेशन ने गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के रोगियों को निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित
जानकारी के अनुसार सोमवार को स्वयं सेवी संस्था की पूनम कीमठी की अगुवाई में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के रोगियों को खाद्य सामग्री जैसे आटा , चना, साबुत मूंग, राजमा, सूजी, दलिया आदि वितरित किया गया ।
इस दौरान चिकित्सक अंजनी कुमार ने क्षय रोगियों को खानपान हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर डॉ अंजनी कुमार, डॉ शमियूंनिशा, डॉ उपेंद्र रावत, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

