एक बार समाधान योजना 2021 का लाभ लेने हेतु अंतिम अवसर की आवेदन तिथि 30 सितम्बर
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। एक बार समाधान योजना, 2021 का लाभ लेने हेतु अंतिम अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हरीश चन्द्र काण्डपाल ने बताया कि एक बार समाधान योजना को 30 सितम्बर तक के लिये लागू किया गया है। उन्होने बताया कि शमन मानचित्र दिनांक 30.09.2022 तक प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। इस अवधि में प्राधिकरण सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकार के एकल आवासीय एवं व्यवसायिक भवन आवासीय, व्यवसायिक भू-उपयोग में व्यवसायिक दुकान, कार्यालय आवासीय क्षेत्रों में नर्सिंग होम, क्लीनिक, ओ०पी०डी०, पैथोलोजी लैब, डाइग्नोस्टिक सेन्टर, चाइल्ड केयर, नर्सरी स्कल कैच एवं प्ले ग्रुप स्कूल को एक बार समाधान योजना के तहत शमन एवं विनियमितीकरण कराये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर के उपरान्त जमा किये जाने वाले शमन मानचित्र के सापेक्ष एकल समाधान योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह योजना दिनांक 31 दिसम्बर .2020 तक निर्मित भवनों, निर्माणों पर लागू होगी। एक बार समाधान योजना के तहत वर्ष 2012 के सर्किल दर पर शमन शुल्क की गणना की जायेगी।
उन्होंने जनपद के सभी निवासियों को सूचित किया है कि यदि आपके द्वारा अपने नाम दर्ज भूमि पर कोई बिना अनुमति निर्माण किया गया है अथवा अनुमति के अतिरिक्त एवं भिन्न निर्माण किया गया है तो उसे शमन कराने हेतु दिनांक 30 सितम्बर से पूर्व ऑनलाईन के माध्यम से आवासीय भवन हेतु आवेदन शुल्क रु० 5,000.00 एवं गैर आवासीय भवन हेतु आवेदन शुल्क रू 10,000 के साथ प्राधिकरण के पोर्टल म।ैम् ।च्च् पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होने कहा है कि अधिक जानकारी के लिये जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, उधमसिंह नगर कार्यालय के टोल फ्री नं0-05944-250152 में सम्पर्क करें। एक बार समाधान योजना का शासनादेश ूूूण्ककंनेदण्वतहण्पद वेबसाईट पर भी उपलब्ध है।


