महिलाओं को किया सम्मानित
संवाददाता:- सागर धमीजा
गूलरभोज। मंगलवार को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर पंचायत गूलरभोज के अन्तर्गत महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार एवं समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। कहा कि आज के दौर में महिलाये पुरुषों के साथ कंधे से कधा मिलाकर प्रत्येक फील्ड में कार्य कर रही है। जो हमारे देश के लिये गौरव की बात है।
महिलाएं अपने विवेक, समर्पण और शक्ति से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। कहा कि बिना महिला के परिवार चलाना काफी मुश्किलों भरा सामना है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनीता दूबे, अधिशासी अधिकारी आशीष नेगी, समस्त सभासद एवं नगर निगम रुद्रपुर से ममता आर्य एवं पंचायत कार्मिक उपस्थित रहे।

