उत्तराखंड में बुजुर्गों को घर पर ही लगेगी प्रिकाशन डोज, जानिए अपने जिले का हेल्पलाइन नंबर



देहरादून (संवाद-सूत्र)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में अब तक वैक्सीन की एक करोड़ 61 लाख तीन हजार 351 डोज लग चुकी हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रतिदिन महाभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उन सभी छूटे हुए लोग को कोविड वैक्सीन दी जा रही है जो टीकाकरण की पात्रता की श्रेणी में आते हैं।

          अभी तक राज्य में 84 लाख 72 हजार 74 को वैक्सीन की पहली और 73 लाख 79 हजार 871 को दोनों खुराक लग चुकी है। इसके अलावा दो लाख 51 हजार 46 लोग को प्रिकाशन डोज भी दी जा चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर के अलावा साठ साल से अधिक उम्र के सभी लोग को प्रिकाशन डोज दी जा रही है।

          बताया कि जो बुजुर्ग टीकाकरण स्थल पर जाने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पर जाकर ही प्रिकाशन डोज दी जाएगी। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जनपद में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर संबंधित लोग संपर्क कर सकते हैं। ताकि टीकाकरण टीम उनके घर जाकर उन्हें प्रिकाशन डोज लगा सके।

हेल्पलाइन नंबर


अल्मोड़ाः 05962-237874

बागेश्वरः 05963-221822,05963-297515,7895235220

चमोलीः 7617429778,9068787120,7830839443

चंपावतः 05965-230943

देहरादूनः 7253878317

हरिद्वारः 01334-239072

नैनीतालः 05946-281234,05946-25007,05946-250044,05946-253850

पौड़ीः 01368-222213,7302796031 

पिथौरागढ़ः 05964-297551

रुद्रप्रयागः 7456003173

टिहरीः 7302320555,9389879146

ऊधमसिंहनगरः 05944-246590,05944-250100,0594-250101

उत्तरकाशीः 01374222641,7417162869