आगामी 5 को श्री बालाजी महाराज का दरबार सजाया जायेगा

 


संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। आप सभी बाबा के भक्तों को जानकर अति हर्ष होगा कि आने वाली 5 मार्च दिन शानिवार को श्री बालाजी महाराज का दरबार चकरपुर चीनीमिल में सजाया जायेगा।

    चकरपुर चीनीमिल निवासी तारा चन्द्र राजपूत के भवन पर आने वाले शानिवार को बाबा का दरबार रात्रि 9 से प्रारम्भ किया जायेगा। जिसमें महन्त रमेश पाल जी व बाबा भक्त सागर कौशल जी द्वारा बाबा के भजनों का गुनगान किया जायेगा। आप सभी बाबा के भक्तों से हाथ जोडकर निवेदन है कि समय से बाबा के दरबार में पहुॅचकर भजनों को सुने व दरबार की शोभा को बढ़ाये।