दस साल बाद कांग्रेस की किच्छा में जीत
किच्छा (संवाद-सूत्र)। किच्छा-पंतनगर विधानसभा सीट पर दस साल बाद कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत कायम की है।
काग्रेस के समय में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने किच्छा से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश शुक्ला को 10,187 वोटों से हराया। किच्छा विधानसभा से कुल 12 प्रत्याशी अपने किस्मत अजमा रहे थे।
बारह राउंड की मतगणना में तिलकराज बेहड़ को कुल 48,836 वोट मिले जबकि राजेश शुक्ला को 38,649 वोट प्राप्त किए। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के उवैद उल्लाह खान को 851 वोट, एएआईएमईएम के मो. आजम को 470 वोट, आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह को 1,660 वोट, यूकेडी के जीवन सिंह नेगी को 242 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार अजय तिवारी को 6,196 वोट, न्यायधर्म सभा के प्रमोद कुमार शुक्ला को 143 वोट, पीपीआई के राम नरेश दोहरे को 154 वोट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को 135 वोट, निर्दलीय रियाज अहमद को 303 वोट, निर्दलीय हरेराम राय को 295 वोट एवं नोटा को 548 वोट मिले।

