गदरपुर में पाण्डेय के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। विधानसभा 65 से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय की जीत की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पाण्डेय की जीतने की खुशी जाहिर की।
इसी क्रम में गुरुवार को गदरपुर से पाण्डेय के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में रैली निकाली गई व अरविन्द पाण्डेय जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भाजपा पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाकर जश्न मनाया गया। गुरुवार सायं को प्रत्याशी पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में रैली निकालकर लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
इस दौरान भाजपा मंडल मंत्री जसवीर चीमा, प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा नरेश हुड़िया, गौ रक्षा के मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमेश गुप्ता, चिमनलाल हुड़िया, राजेंद्र पॉपली, संदीप गुंबर, मनजीत सिंह, मदनलाल हुड़िया, निपुण गगनेजा नगर संयोजक, भारत भारद्वाज, महेंद्र सैनी, सुरेश कुमार, राजकुमार आदि लोगों ने जश्न मनाया।

