पुलिस ने लोहे की प्लेट चोरी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

 

गदरपुर। पुलिस टीम लगातार अपराध करने वालों पर शिंकजा कसते हुये अपराधियों को दबोच रही है। इसी क्रम में पुलिस ने लोहे की प्लेटे चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

     थानाध्यक्ष ने बताया कि ऋषि चहल पुत्र देवेंद्र सिंह कांटेक्टर गलफर कंपनी द्वारा थाना गदरपुर में अपनी साइड से पांच लोहे की बड़ी प्लेट चोरी होने के संदर्भ में एफ आई आर नंबर 64/22 धारा 379/411आईपीसी पंजीकृत कराया गया था। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी हुई पांच लोहे की बड़ी प्लेटों के साथ गिरफ्तार किया। 

    पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम विक्की चंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड नंबर 4 गदरपुर व आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मजरा शीला थाना गदरपुर बताया। अभियुक्त गणों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।उ परोक्त अभियुक्त गण अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल कैलाश चंद मौजूद थे।