रंगो के बौछार में रहा गदरपुर
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। होली पर्व पर यूं तो हर कोई रंगों की बौछार में मगन था। क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में हर कोई होली के जश्न में डूबे हुये थे। रंगो के त्यौहार होली पर लोगों ने सुबह से ही लोगों को होली की शुभकामनायें देते हुये गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ गले मिलते हुये बधाई दी, वही लोगों के घरों में गुजिया, पकौड़े, पापड़ सहित कई तरह की चीजे बनायी गई।
शुक्रवार को नगर में लोगों द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप पर कदम खुद ब खुद थिरकते रहे। बधाइयों का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। होली पर सुबह का नजारा ही कुछ और था।
पूरा शहर जश्न में डूबा था। शहर के राजनेताओं ने भी होली के पलों को खुलकर जिया। होली पर्व पर लोगों की दिखना भी कुछ अलग ही अंदाज में था, कुछ ने मलिंगा बाल, कुछ ने लम्बे बाल तो कुछ ने अलग ही अंदाज में रहकर होली के पर्व को मनाया।

