पूर्व विधायक ठुकराल ने किया चेकों का वितरण
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि के चेकों का वितरण शिवनगर में किया। इसमे कुल 10 परिवारों को दो लाख रुपये के चेकों का वितरण किया गया।
इस दौरान ठुकराल ने सरला देवी पत्नी खेमनंद को 30 हजार, खेमनंद पुत्र होरीलाल को 20 हजार, रितु रस्तोगी पत्नी अशोक रस्तोगी को 30 हजार, सुरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल को 25 हजार, रुकमणी पत्नी रामू 20 हजार, शैफाली पत्नी मृत्युजंय विश्वास को 15 हजार, मालती यादव पत्नी अशोक कुमार को 10 हजार, ओमपाल पुत्र ओमप्रकाश को 20 हजार, शीला रानी पत्नी सूरज प्रकार 25 हजार, हरीश चंद्र पुत्र प्राण दत्त को 5000 के चेक प्रदान किए।
इस दौरान रामकुमार गुप्ता, आनंद शर्मा, सुल्तान, अशोक यादव, अतुल गुप्ता, खेमानंद रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, मुकेश बंटी कोली, बबलू रस्तोगी, प्रेमपाल, सुरेंद्र, विशाल आदि लोग उपस्थित रहे।


