गदरपुर से पाण्डेय विजयी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने जीत हासिल कर शिक्षा मंत्री के न जीतने का मिथ्या को तोड़ दिखा दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती है। इस दौरान अरविन्द पाण्डेय ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुये तहे दिल से धन्यवाद दिया। कहा कि यह मेरी जीत नही जनता की जीत है।
इस दौरान पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यो व पीएम नरेन्द्र मोदी जी का सम्मान करते हुये अपना एक एक बहुमूल्य मत देकर भाजपा व मुझे गदरपुर विधानसभा से विजयी बनाया है। कहा कि विकास की रफ्तार की गति को ढीला नही पड़ने दिया जायेगा, जिस भरोसे से जनता ने मुझे पुनः विधायक बनाया हैं मै उस पर खरा उतरुगा।
वही दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री पाण्डेय के विजयी होने पर भाजा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

