सीएम धामी कल जनपद भ्रमण पर
रूद्रपुर (सूवि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 01 जुलाई को पूर्वान्ह 9ः20 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 10ः05 बजे स्टेडियम हैलीपेड काशीपुर पहुॅचेंगे। श्री धामी स्टेडियम हैलीपेड से प्रस्थान कर 10ः15 बजे होटल अनन्या रीजेन्सी काशीपुर पहुॅचकर रोटरी डिस्ट्रिक्ट द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात श्री धामी 11ः10 बजे स्टेडियम हैलीपेड काशीपुर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


