41 ई-रिक्शा समेत 42 वाहनों का चालान, 11 ई-रिक्शाा सीज
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। परिवहन और सीपीयू ने संयुक्त अभियान चलाकर 41 ई-रिक्शा समेत 42 वाहनों का चालान किया। इस दौरान 11 ई-रिक्शा सीज किये गये। अभियान के दौरान यूपी से रजिस्टर्ड एक ई-रिक्शा भी संचालित होता मिला।शहर में करीब छह हजार ई-रिक्शा सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। जबकि विभाग में मात्र 3600 ई-रिक्शा ही पंजीकृत हैं। 2800 से ज्यादा ई-रिक्शा परिवहन विभाग का तीन करोड़ से अधिक का टैक्स दबाये बैठे हैं।
शनिवार को एआरटीओ एके झा के निर्देश पर परिवहन विभाग और सीपीयू की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन, डीएल, बिना टैक्स के चल रहे 41 ई-रिक्शा का चालान किया गया। आरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान 11 ई-रिक्शा बंद किये गये।
टीम में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, सीपीयू इंजार्ज जसवंत सिंह,सचिन, पवन, परिवहन सिपाही योगेश, दलवीर, महेश, अरविंद, गिरीश चंद्र आदि शामिल रहे।


