सीएम की जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण
खटीमा (संवाद-सूत्र)। 55 विधानसभा चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली एतिहासिक जीत पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में खुशी का माहोल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम चुनाव में मिली हार का गम भुलाकर नगर में अतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। मुख्य चैक पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत विधानसभा से मिली एतिहासिक विजय के लिए चंपावत की जननता,सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य चैक पर नंदन सिंह खड़ायत, दिनेश अग्रवाल, दिगंबर कन्याल, भवानी भंडारी, गौरव सोनकर, बॉबी धींगड़ा, रेनू भंडारी, रोहित चैधरी, जगदीश गोयल, रामू जोशी, विनोद जोशी, पंकज कश्यप, सोनू गुलाटी, दीपक तिवारी, कमल चैहान, रोहित सक्सेना, मनोज वाधवा आदि थे।


