गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड बैंक की मांग के लिए अपने खून से लिखा पत्र
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नगर में ब्लड बैंक की मांग को लेकर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे ब्लड मेन कहलाने वाले संदीप चावला व सभासद प्रतिनिधि संजीव झाम सहित अनेकों लोग नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हुए जहां ब्लड मैन व 108 कहलाने वाले संदीप चावला ने उपस्थित लोगों के सामने अपना रक्त निकलवाया तदउपरान्त अपने रक्त से डीएम को संबोधित एक मांग पत्र लिखा जिसमे उनके द्वारा लिखा गया कि लंबे संघर्ष के बाद मिनी ब्लड बैंक की स्वीकृति मिली थी जिसकी सारी तैयारियां भी पूरी हो गई एवं सारी मशीनें भी लगा दी गई है, लेकिन करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई और न ही ब्लड बैंक शुरू हुआ और एक लंबे समय से मिनी ब्लड बैंक में ताला टंगा हुआ है, जब कि कुछ माह पूर्व संदीप चावला द्वारा सांकेतिक धरना भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई।
उन्होंने बताया कि आज 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अपने रक्त से जिलाधिकारी महोदय को नगर के मिनी ब्लड बैंक को शुरू करने के लिए पत्र लिखा है, साथ ही आज मंगलवार को उपस्थित साथियों के साथ यहां सरकारी अस्पताल स्थित मिनी ब्लड बैंक से पैदल चलकर उपजिलाधिकारी महोदय को पत्र सौंपा गया।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि संजीव झाम ने नगर क्षेत्र की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि जनहित में हम सभी को भी आगे आना चाहिए, नगर मे मिनी ब्लड बैंक की अति अवश्यकता है। तदुप्रांत मुख्य बाजार से पैदल चलते हुए तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधकारी की अनुपस्थिति में उनके बाबू और पटवारी मुकेश कुमार को रक्त से लिखा पत्र सौंपा और शीघ्र ब्लड बैंक को सुचारू करने की मांग की।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सभासद ऋषभ कंबोज, कृष्णलाल सुधा, संजीव झाम, कृष्णलाल अनेजा, विजय अरोड़ा, विपिन गुप्ता, अंकित खेड़ा, नमन सिंह, शुभम सक्सेना, अभिमन्यु बाजपेई, साहिल गुंबर, चिराग मुरादिया, नितिन छाबड़ा, विपुल चावला, महेश सैनी, अंकित मुरादिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


