प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम के साथ हुआ आयोजित


संवाददाता:- सागर धमीजा 

गदरपुर। श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की असीम कृपा से श्री श्याम दास परिवार व आवास विकास स्थित शिव पार्वती मन्दिर कमेटी के तत्वाधान में प्रथम श्री श्याम महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास एवं आनन्द के साथ आवास विकास स्थित शिव पार्वती मन्दिर के सामने प्रांगण में आयोजित किया गया। 

      इस पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का विशेष श्रृंगार मोर की आकृति व फूलों से सजाया गया। सभी भक्तों को मोर छड़ी का झाड़ा छप्पन भोग का प्रसाद एवं भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा खाटू नरेश के दरबार में अलौकिक श्रृंगार छप्पन भोग, महाज्योति और सजावट आकर्षण का केंद्र बना रहा। इत्र वर्षा अखंड ज्योति व छप्पन भोग लगाए गए।

          श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन प्रारम्भ करने से पूर्व बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर जय भवानी जागरण मंडल के उपमहन्त पंडित शिवा शर्मा द्वारा गणेश वन्दना व हनुमान चालीसा के साथ संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया।। तत्पश्चात बालाजी मंडल के महन्त एवं प्रसिद्व भजन गायक जितेन्द्र दूबे द्वारा बाबा के भजनों को प्रस्तुत कर श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया। 

        वहीं, चार चांद लगाने बरेली से पहुॅची श्याम जगत की सुप्रसिद्व भजन गायक अपर्णा मिश्रा व उनके भाई अनन्त मिश्रा द्वारा बाबा के भजनों से श्याम बाबा को रिझाया गया, श्याम प्रभु की एक से बढ़कर एक भजन गाकर दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। 

      इसी सिलसिले को जारी रखते हुये काशीपुर से पहुॅची निशा अरोरा द्वारा भजन प्रस्तुति ने दर्शकों को क्षण भर के लिए श्याम प्रभु के भक्ति रस में डुबो दिया। वही पधारे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की व फूलों की वर्षा के साथ श्रद्वालु बाबा के भक्ति में लीन हो गये। 

       इस महोत्सव के सफल आयोजन में विभिन्न समितियों के संयोजकों, सह-संयोजकों व सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया। 

      इस मौके पर शिव पार्वती मन्दिर के अध्यक्ष राकेश भुड्डी, विधायक अरविन्द पाण्डेय, पंडित राजन शर्मा, मनोज गुम्बर, पियूष अरोरा (माटा), संजीव झाम, संजय ठुकराल, रवि सचदेवा, सागर धमीजा, योगेश माटा, रमन छाबड़ा, रजत धमीजा, रोहित बांगा, हरीश, आकाश कोचर, चंकित हुड़िया, हदयेश हुड़िया, सचिन बत्रा, रोहित सुदामा, पंकज सेतिया, नरेश धमीजा, दीपक कालड़ा, सोरभ बत्रा, कार्तिक धमीजा, अंजु भड्डी, सीमा कालड़ा, पूनम धमीजा, काजल, ज्योति धमीजा, रेखा, रीना शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहें।