बौर जलाशय में इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का उद्घाटन

गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। टूरिस्ट डेस्टिनेशन बौर जलाशय के रैंप पर बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडे द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिपुरा-बौर जलाशय की बजरी पर पक्की रोड का निर्माण करवाया जाएगा।

  कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गति को कम नही होने दिया जायेगा, बीजेपी सरकार हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर खड़ी है। 

  इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष तरुण दुबे, मंडल महामंत्री सतीश चुघ, सभासद रमेश सागर, भूपेंद्र आर्य, गोविंद राजभर, मुकेश कुमार, दान सिंह आदि मौजूद रहे।