मिलजुल कर शान्ति से मनाये त्यौहार:- विजेन्द्र शाह
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। बकरीद पर्व को देखते हुये गूलरभोज चैकी में अमन शांति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी त्योहार बकरीद को शान्तिपूर्वक व अपासी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गदरपुर विजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पर्व को साम्प्रायदायिक सौहार्द से मनाने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वही उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा व सोशल मिडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा की असमाजिक तत्वों का कोई धर्म नहीं होता है, हम सभी को असमाजिक तत्वों पर नजर रखनी चाहिए और कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आये तो उसकी सुचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समय रहते पुलिस कार्यवाही कर सके।
इस मौके पर चैकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष तरुण दुबे, ओमप्रकाश डोगरा, लाहौरी शाह समेत तमाम लोग रहे।


