किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान
सागर धमीजा
गदरपुर। किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया के नेतृत्व में ग्राम सभा राजपुर फतेहगंज में नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने किसान मोर्चा के संगठन को मजबूती देने की बात भी कही।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरबख्श सिंह बग्गा, पदाधिकारी रोहित मुरादिया, जिला उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम सिंह, ग्राम प्रधान रजनी सैनी, रामपाल, गोरक्षा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार, मंडल मंत्री जसवीर सिंह चीमा, सर्वेश सैनी, मक्खन सिंह, शिवचरण लाल सिं,ह हरि सिंह, मुन्ना, बिशन सिंह, जगत सिंह, सुरेश सिंह, हरि सिंह, चंद्रपाल सैनी, अमर सिंह सैनी, राम सिंह सैनी, शिवचरण, जय सिंह, पप्पू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थें।

