15 दिसंबर तक बाईपास मार्ग निर्माण झगड़पुरी से गूलरभोज रोड तक पूरा करें:-कैबिनेट मंत्री पाण्डेय
गदरपुर। धीमी गति से चल रहे बाईपास निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय द्वारा एनएचआई एवं गल्फार कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम मोतियापुर के पास से गूलरभोज रोड तक 15 दिसंबर तक बाईपास मार्ग पर यातायात चलना आवश्यक है उन्होंने कहा कि धीमी गति से चल रहे बाईपास निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा करने के लिए स्टाफ को बढ़ाए जाने के साथ कार्य में तेजी लाई जाए, उन्होंने गूलरभोज रोड एवं सरदारनगर रोड पर लिंक रोड बनाए जाने के भी निर्देश ताकि बाहरी टूरिस्ट को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े साथ ही उन्होंने गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए इस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा तेजी से निर्माण कराएं करवा कर 15 दिसंबर तक ग्राम झगड़ पुरी से गूलरभोज रोड तक यातायात शुरू करवाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा, गलफार के एसबीपी कर्नल आर पी सिंह द्वारा निर्माण कार्य तेज करके अति शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, पंकज सेतिया, चंद्र खेड़ा, राकेश भुड्डी, राजेश गुंबर, रजत हुड़िया, संतोष श्रीवास्तव, विजय सदाना, दीपक तागरा आदि मौजूद थे!

