आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा का 105 वां जन्मदिन
गदरपुर/दिनेशपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 105 जन्मदिन कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार द्वारा कांग्रेस के कार्यालय पर मनाया गया।
ममता हालदार ने बताया कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म आज से 104 साल पहले 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही है जिसे भारत की लौह महिला के नाम से भी जाना जाता है और बताया कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में पद पर रहते हुए कई ऐसे बड़े फैसले लिए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा पूर्व में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष कामराज ने इंदिरा को इसलिए प्रधानमंत्री बनाया क्योंकि वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता रहे जवाहरलाल नेहरु की बेटी थी और उन्हें मूक गुड़िया लगती थी प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा जी ने लगातार अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की, समय आने पर उन्होंने इस दमदार कांग्रेश सिंडीकैंट को छिन्न-भिन्न करके अपने दम पर समांतर कांग्रेश खड़ी की जिसने बाद में असली कांग्रेश की जगह दी ममता हालदार व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जगन्नाथ सरकार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी राय, केके गाबा, नित्यानंद मंडल, अजय राय, अरविंद सरकार, सुकुमार राय, कंचन देवी ने कांग्रेस के कार्यालय पर मातृशक्ति सम्मान समारोह के अंतर्गत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेखा, शिवानी, रीता राय, प्रभामंडल, नमिता, अरुणा विश्वास, प्रभामंडल, अनुपमा राय, शिखा मंडल, प्रतिमा, अल्पना राय, गीता सरकार सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

