भाजपाइयों ने कृषि कानूनों की वापसी पर कैबिनेट मंत्री को किया सम्मानित

 


गदरपुर। तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापिस लिये जाने पर किसानों ने कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय को पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।  शहीद उधम सिंह कम्बोज धर्मशाला में आयोजित किये गये कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की मांग पर तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेकर किसानों का सम्मान किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ी है। 

    इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, राजेन्द्र कम्बोज, जसवीर सिंह, हर्ष पाल सिंह, जसवीर चीमा, नरेश हुड़िया, जसवीर सिंह बठला आदि मौजूद थे।