जल संरक्षण, देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 


गदरपुर। नेहरू युवा केंद्र की स्थानीय इकाई द्वारा जल संरक्षण, देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ब्लॉक सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

       इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे खंड विकास अधिकारी शेखर चंद्र जोशी को शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजित की गई जल संरक्षण भाषण प्रतियोगिता में तनीषा चावला प्रथम, मनोज द्वितीय, अजरा एवं मनतशा तृतीय रहे वही देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण भाषण प्रतियोगिता में रश्मि  प्रथम एवं रितिक गुप्ता द्वितीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी डोल्बी तेवतिया द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा  स्वयंसेवक मुस्कान चावला द्वारा निर्णायक के रूप में मंच पर आसीन प्राध्यापिका  रेखा रानी, चंद्रिका फोगाट एवं सभासद रोहित कालड़ा को शाॅल भेंट कर  सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर सोनम, पारस, राजकुमार चावला, शरद, राहुल, सिद्धार्थ, नीरज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।