काग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का मनाया जन्मदिन
सागर धमीजा
गदरपुर। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलते हुए देश और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत इंदिरा गांधी को नमन किया।
उन्होंने कहा कि वे महान राजनीतिज्ञ थी। अपनी कला-कौशल के कारण ही वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी की तारीफ विपक्ष भी करता था। वह केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर की राजनीति में छाई रहती थीं। इस कारण सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, काग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्वार्थ भुसरी, काग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, प्रीत ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल, शैलेन्द्र शर्मा, सुरजीत सिंह गुलाटी, सुरेशी शर्मा, कुमारी सुमन, पायल बजाज, सहित काफी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थें।

