खटीमा की रितु जोशी को टॉप 100 वूमेन आइकन ऑफ इंडिया अवार्ड से किया गया सम्मानित



संवाददाता :- सागर धमीजा

खटीमा । उत्तराखंड के  छोटे से शहर खटीमा की रहने वाली रितु जोशी पेशे से एक मॉडल है। रितु ने  कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उनको अपने नाम किया। जिनमें मिस पिथौरागढ़ 2018,मिस गढ़वाल 2019 फर्स्ट रनर अप, मिस ग्लोरी ऑफ उत्तराखंड 2019, मिस नॉर्थ राइजिंग  इंडिया 2019 शामिल है। इसके साथ-साथ रितु को कई बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है  जिनमें अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फैशन लाइफ स्टाइल द्वारा 15 सक्सेस स्टार ऑफ इंडिया 2020, फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा रियल सुपर वूमेन 2020, सत्याजय न्यूज़ चैनल द्वारा आउटस्टैंडिंग पर्सनालिटी 2020, कलकी न्यूज़ द्वारा कलकी गौरव सम्मान 2021, नेशनल अकैडमी फॉर आर्ट एंड एजुकेशन द्वारा नेशनल वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2021 जैसे कई अवार्ड शामिल है।

       इसके साथ-साथ रितु की सक्सेस की स्टोरी कुछ प्रख्यात पत्रिकाओं में भी  छपी है जिनमें दिल्ली की पत्रिका“आपकी सेहत“ अंग्रेजी पत्रिका “वंशधारा“ और उत्तराखंड की  पत्रिका “क्षितिज के पार“ शामिल है। रितु मॉडलिंग के साथ-साथ एक इवेंट ऑर्गेनाइजर भी है जो उत्तराखंड में इवेंट ऑर्गेनाइज करवाती है।

        रितु का यह भी कहना है कि उनका मॉडलिंग का सफर इतना आसान नहीं था उन्हें बहुत से लोगों ने डिमोटिवेट किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और  और पापा और मम्मी ने सपोर्ट किया और आज अपने इस मुकाम पर पहुंची और आगे भी उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी।