मौ0 आलम काग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त

 


संवाददाताः- सागर धमीजा

गदरपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु संचालन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। जिसमें गदरपुर से पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद आलम को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर आलम ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदों के अनुरूप कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

     वही प्रदेश काग्रेस का सचिव नियुक्त किए जाने पर उन्हें लोगों द्वारा शुभकामनाएं तथा बधाई संदेश भेजे गए।

     एक वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव मोहम्मद आलम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका व कर्तव्य निष्ठा सहित निर्वाह करेंगे, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान परिवर्तन लहर चल रही है जिसके लिए जन जन तक यही आह्वान किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार अब की बार। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को हर वर्ग के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस सरकार सभी लोगों के सहयोग से सत्ता में आएगी और विकास कार्यों के लिए अपने किए गए वादे को पूरा करेगी।