दर्जनों युवा भाजपा में शामिल




दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। नगर पंचायत के नामित सभासद व पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों खेल प्रेमी युवाओं ने भाजपा की सदस्याता ग्रहण की।

       रविवार देर शाम को अमर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित एक सादे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्र के खेल प्रेमी युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। क्लब के पूर्व अध्यक्ष पीयूष मंडल ने बताया कि क्षेत्र में एक अच्छा खेल का मैदान की जरूरत थी युवा खेल प्रेमियों कि लंबे अरसे से मांग को देखते हुए क्लब के संरक्षक व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार के अथक प्रयास से खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने स्टेडियम का निर्माण कराया। वही नगर खेल समिति अध्यक्ष सरोज मंडल ने बताया प्रेस क्लब दिनेशपुर की मांग पर मंत्री जी ने प्रदेश सरकार से बंगाली समाज के मान सम्मान बढ़ाते हुए सबसे कम उम्र में शहीद होने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस के नाम से स्टेडियम का नामकरण करना क्षेत्र के बंग भाषी समाज के लिए गर्व की बात है। मंडल ने बताया हाल ही इसी स्टेडियम में देश के विभिन्न राज्यों से बालक तथा बालिकाओं की कबड्डी मैच का आयोजन भी हुआ। 

    सदस्यता ग्रहण करने में पीयूष मंडल, प्रसेनजीत शाह, प्रतिक साह, विक्रम मेहता, सुजीत कुमार, एंड काला आदि मौजूद रहे। वही नगर पंचायत के एकमात्र कांग्रेसी सभासद कनुप्रिया साह तथा उनके प्रतिनिधि प्रसनजीत साह ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।