10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। आबकारी विभाग ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रम्पुरा चैकी पुलिस ने स्कूटी सवार को दो युवकों को 96 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि रम्पुरा में एक युवक शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक पीएस कन्याल, उप निरीक्षक खिमानंद शर्मा, कांस्टेबल आनंद सिंह, अंकित कुमार, जानी कुमार, भुवन चैसाली, पारस कुमार रम्पुरा पहुंच गए। जहां आबकारी टीम को देखकर एक युवक भागने लगा टीम ने उसका पीछा कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सतपाल सिंह पुत्र पोथी सिंह बताया। बाद में उसकी निशानदेही पर आबकारी टीम ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद केस दर्ज कर लिया।

