शिव मन्दिर का निर्माण कार्य पूर्ण, आगामी 5 से दर्शन हेतु खुलेगा मन्दिर
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। नगर स्थित श्री पुरातन शिव मंदिर का निर्माण छः माह के भीतर पूर्ण हो गया है। दिनांक 3, 4 व 5 फरवरी को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए मंदिर अध्यक्ष जय किशन अरोड़ा ने बताया कि 16 जुलाई को मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। करीब 6 माह के भीतर मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। जिसे 5 फरवरी को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
मंदिर में श्री शिवजी पार्वती, श्री दुर्गा माता, श्री राधा कृष्ण और श्री बालाजी महाराज जी की भव्य पर सुंदर देव तुल्य मूर्तियों वह प्रवेश द्वार पर श्री नंदी देवी महाराज की स्थापना की गई है।
उन्होंने यह भी बताया की नगर के अनेक दानी सज्जनों ने मंदिर निर्माण में सहयोग किया है। उन सभी का श्री प्राचीन शिव मंदिर कमेटी हार्दिक अभिनंदन करती है। एक मार्च श्री महाशिवरात्रि वाले दिन शाम 6 बजे से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, तत्पश्चात अगले दिन विशाल लंगर का आयोजन भी होगा।
मंदिर निर्माण में मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों एडवोकेट राजेंद्र बेहड़, रविंद्र चावला, वेद प्रकाश भगत, प्रवीण कुमार भगत, सुनील कुमार जैन, रामअवतार गुप्ता, जगदीश कुमार गुप्ता, मंदिर सचिव संजीव नागपाल व शिव मंदिर महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शर्मा, कमेटी के अन्य सदस्यों व जगदीश कुमार कश्यप, किशन लाल कश्यप आदि की देखरेख में मंदिर निर्माण संपन्न हुआ।

