आप प्रत्याशी काली को मिल रहा अपार जनसमर्थन
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा में सभी पार्टियों के प्रत्याशी व कार्यकर्ता जोरो शोरो से अपने पक्ष में वोट मांग रहे है व लोगों का प्यार भी मिल रहा है।
इसी क्रम में गदरपुर विधानसभा से आम आदमी के प्रत्याशी जरनैल सिंह काली को क्षेत्र की जनता का काफी प्यार मिल रहा हैं व जनता का भी कहना हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झाडू पर बटन दबाकर गदरपुर से काली को विजयी बनाना है।
इस दौरान काली ने कहा क़ि ईश्वर के आर्शीवाद व जनता के सहयोग से मैं चुनाव में खड़ा हुआ है, जिसमें जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आप पार्टी आयेगी व विकास की लहर दौड़ेगी।

