सड़क हादसे में घायल युवको को पुलिस ने भेजा रुद्रपुर

 


गदरपुर (संवाद-सूत्र)भीषण हादसे में कार एवं बाइक की टक्कर के दौरान घायल लोगों को पुलिस ने गंभीर हालत में रुद्रपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करने के लिए भेजा।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब प्रातः साढ़े चार बजे गूलरभोज मोड़ के पास सुखीजा भवन के सामने दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, भिड़त होने के पश्चात बाइक डीलक्स सवार यूके 06 ए 4033 युवक सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनो युवक गम्भीर हाल में जख्मी हो गये। जिसको देखते हुये पुलिस द्वारा दोनों युवको को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भेजा गया। 

  दोनों बाइक सवार युवक गदरपुर के भोला काॅलोनी के बताये जा रहे है व क्रेटा क्रेटा कार संख्या यूके 06 बीए 7786 रुद्रपुर निवासी की बतायी जा रही है।