ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत एक वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
संवाददाता:- सागर धमीजा
गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेक डाउन के तहत कार्यवाही करते हुय पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
जिले में पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने के साथ-साथ पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया जा रहा है।
इसके तहत गूलरभोज चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी व कांस्टेबल विमल टम्टा ने गुरुवार रात दबिश देकर एनबीडब्ल्यू फौजदारी के वांछित वारंटी मक्खन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी पड़किया गूलरभोज को गिरफ्तार किया।

