सभासद झाम ने काग्रेस प्रत्याशी महाजन के पक्ष में किया जनसम्पर्क

 


संवाददाता :- सागर धमीजा

गदरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के कार्यकर्ता पूरी ताकत झोककर चुनाव प्रचार कर जनसम्पर्क कर रहे है। 

   इसी क्रम में पालिका सभासद लीना संजीव झाम द्वारा महिला मंडल के साथ मिलकर गदरपुर विधानसभा से काग्रेस प्रत्याशी प्रेमानन्द महाजन के पक्ष में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर लोगों से काग्रेस को वोट देने की अपील की। 


  इस दौरान लीना संजीव झाम ने कहा कि काग्रेस पार्टी में सभी वर्गो का सम्मान होता है व काग्रेस प्रत्याशी महाजन को जनता का काफी प्यार मिल रहा है, जनता के प्यार व सहयोग से विधानसभा चुनाव में प्रेमानन्द महाजन भारी मतों से विजयी होगे व 2022 में काग्रेस पार्टी प्रदेश में बहुमत के साथ अपना परचम लहरायेगी। 

इस मौके पर चंद्रा सिंह, सोनी पाल, ममता वर्मा, ऊषा राजपूत, इंदु बाला, सुनीता रानी, विमला देवी, रुखसार जहां, सुदेश देवी, रेखा रावत, चित्रा शर्मा, गंगावती सहित काफी महिलाएं मौजूद थीं।