गदरपुर पुलिस ने वाहन से 418 कम्बल किये बरामद
संवाददाता :- सागर धमीजा
गदरपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है. इसके अलावा चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से इधर उधर की जाने वाली सामाग्रियों पर भी पुलिस की पूरी नजर है। इसी के तहत नगर की पुलिस द्वारा एक वाहन से 418 कम्बल बरामद किये ।
थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या यू.के. 06 पीए 0518 टेवलर बस कालोनी नम्बर दो गूलरभोज से 418 कम्बल बरामद किये। इस दौरान ले जाने व बांटने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाये व न ही कोई परमिशन व दस्तावेज मौके पर दिखा पाये जिस आधार पर थाना गदरपुर में मुकदमा अपराध सख्या-26/2022 धारा- 188 आईपीसी बनाम नारायण सिंह व अन्य 09 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बरामद किये गये कम्बलों की कीमत करीब दो लाख रुपये आकी गयी। बरामद माल व वाहनों को सीज कर थाना गदरपुर मे दाखिल किया गया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र शाह, चौकी प्रभारी गूलरभोज सुनील सुतेडी, चौकी प्रभारी महतोष रमेश बेलवाल, एसएसटी मजिस्ट्रेट शिव शंकर पांडे, कानि. दीपक जोशी गूलरभोज, एचजी हरजीत सिंह शामिल थे।

