महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश न देने का आरोप

सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को ज्ञापन देतीं  स्वास्थ्य कर्मी

हल्द्वानी (संवाद-सूत्र)। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार के अवकाश व राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर बुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद महिला कर्मचारी पिछले करीब दो सालों से महिला स्वास्थ्य कर्मी लगातार ड्यूटी कर रही हैं।

        बगैर अवकाश लगातार ड्यूटी करने से उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है। इसके साथ ही उन्हें कोई इन्सेंटिव भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सभी अवकाश देने की मांग की। 

        इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशिकला, जिला मंत्री दीपा जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा आदि थे।