श्री रविदास जयंती पर राबाइका में लगाया दंत चिकित्सा शिविर



संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी के जन्मदिन को समर्पित एक दंत चिकित्सा शिविर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के तत्वाधान से लगाया गया, जिसमें मुख्य बाजार स्थित अरोरा डेंटल क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. विनीत अरोरा एवं  हेल्पर शहनाज द्वारा कक्षा 12 की लगभग 10 दर्जन छात्राओं का दंत परीक्षण एवं निरीक्षण करने के उपरांत दांतों की देखभाल तथा उपचार हेतु परामर्श दिया। 

    शिविर का शुभारंभ गदरपुर मुक्तिधाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा एवं प्रधानाचार्य माया चनयाना द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। डॉ, विनीत अरोरा ने कहा कि उनके द्वारा समाज सेवा के रूप में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाकर समय समय पर सेवा प्रदान की जाती हैं, प्रधानाचार्य माया चनयाना द्वारा मुक्तिधाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा और डॉ विनीत अरोरा के माध्यम से निःशुल्क आयुर्वेदिक दंत मंजन वितरित किया।

 कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह द्वारा श्री रविदास जी के जीवन पर प्रकाश  डालते हुए कहा गया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज अन्य भक्तों सहित रविदास जी की वाणी का गुरुद्वारा साहिब में पाठ किया जाता है, समाज में फैली बुराइयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध उन्होंने वाणी के रूप में अभियान चलाए जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

       इस मौके पर शिक्षिका कुसुम लता, किरण पांडे, मिनती रानी विश्वास, नंदिनी शर्मा, माया भोज, उर्वशी गंगवार एवं सुधा चैधरी के अलावा माधव सुखीजा, बिमला रानी, काजल, नूरी, मीनाक्षी, कुमकुम, साक्षी, दिव्या, मीनाक्षी उप्रेति, प्रथम, तयबा, शहनाज, राबिया, फरहा नाज, प्रीति चंद्रा, एकता, राखी, अंजू, अरशी, निशा, रोशनी, शिवानी, शीतल, प्रीति, दीपिका एवं अंजलि आदि शामिल थे।