गदरपुर पुलिस ने तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 


                    

संवाददाता:- सागर धमीजा

गदरपुर । 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के आदेशानुसार अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत थाना गदरपुर पुलिस द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को  तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। 

         पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम विक्की बजाज पुत्र  ठाकुरदास बजाज निवासी वार्ड नंबर 11 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को बताया।  विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त  को जेल भेजा जा रहा है

        गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राहुल राठी का0 दर्शन सिह, का0 व राकेश प्रसाद मौजूद थे।