दिनेशपुर में फोर्स ने किया फ्लैग मार्च



दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तामिलनाडु के आईपीएस प्रेक्षक एस मल्लिका के नेतृत्व में थाना पुलिस ने पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से निडर होकर लोगों से मतदान की अपील की गई। फ्लैग मार्च सुन्दरपुर गांव से प्रारम्भ होकर दिनेशपुर में समाप्त हुआ।

         बताते चलें कि रविवार को निकटवर्ती गांव सुंदरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी एवं भाजपा के समर्थकों में विवाद उत्पन्न हुआ था। जिसके कारण पुलिस ने सर्व प्रथम फ्लैग मार्च मंगलवार को प्रेक्षक एस मल्लिका के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ सुंदरपुर में फ्लैग मार्च निकाला। बाद में फ्लैग मार्च सुंदरपुर से निकल कर दिनेशपुर में समाप्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों सहित क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। 

     फ्लैग मार्च के दौरान सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष विनोद जोशी, एसआई नवीन जोशी सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।