विधायक ठुकराल अपने जन्मदिन पर मेहदीपुर बालाजी धाम में आशीर्वाद लेने पहुंचे

 


रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपना जन्म दिन मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम में सादगी के साथ मनाया। उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ मेहंदीपुर धाम में श्री बालाजी महाराज, भैरव, प्रेत राज सरकार के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

     मतदान से पूर्व भी विधायक ठुकराल ने मेहंदीपुर बालाजी के धाम पहुंचकर शीश नवाया था और सुख समृद्धि की कामना की थी। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद विधायक ठुकराल जन्म दिन पर फिर मेहंदीपुर धाम में पहुंचे और बालाजी महाराज का आभार व्यक्त किया और सुख समृद्धि एवं चुनाव के दौरान लिए संकल्पों को पूर्ण करने की कामना की। 

     इस मौके अभिषेक गुप्ता, सोनू चावला, आनन्द शर्मा, सुल्तान, राजेन्द्र बिष्ट आदि भी मौजूद थे।