भोल बाबा का जलाभिषेक करने कावड़ियों का पहला जत्था रवाना
दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। एक मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य को देखते हुये भोले के भक्तो का दिनेशपुर नगर से पहला जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। नगर के चारों ओर शिव की जय कारा गूंज के साथ दिनेशपुर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना की संख्या कम होने की दशा पर एक साल बाद कई दर्जनों शिव भक्त हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। इस बार सावन माह को लेकर कावड़ियों में जोरदार उत्साह बना हुआ है। दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए कई दर्जन शिवभक्त जय भोले की उद्घोष के साथ महिला पुरुष एवं बच्चे सुबह वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ शिव भक्ति में लीन देखें। विभिन्न टोलियो के वाहनों मे भगवान शिव के बैनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाकर शिव की गुणगान करते हुए नगर से पहला जत्था रवाना हुआ। जय भोले की जयकारों से पूरे नगर में भक्ति भाव गूंज उठा।
इस मौके पर पंचानन मजूमदार, शंकर कुमार, विजय मजूमदार, मोहित सरकार, विजय राय, निर्मल मजूमदार, लक्ष्मी मजमुदार , पूजा मजमुदार, तनू ढाली, अनामिका, मासूम, दीपिका, पूनम, शांतना मजूमदार, मालती गाईन, सोनू सिकदार, स्वर्ण लता, मनीषा आदि दर्जनों मौजूद रहे।

