टिकैत ने स्वामी शिवानंद को दिया समर्थनय बोले- जो भी सरकार बने वह किसान हितैषी हो

 


देहरादून (संवाद-सूत्र)।  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत गंगा रक्षा को लेकर 18 दिनों से आंदोलनरत मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद को समर्थन देने के लिए हरिद्वार पहुंचे। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत समर्थन देने सदन पहुंचे। उन्होंने स्वामी शिवानंद से विस्तृत बातचीत की। उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शासन प्रशासन को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि किसान गंगा रक्षा को लेकर सदन के आंदोलन के साथ खड़े हैं।

       इसके बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसानों के आंदोलन के साथ हैं। किसी भी पार्टी की सरकार बने उससे कोई लेना देना नहीं। लेकिन जो भी सरकार बने वह किसान और जनता का हितैषी हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 महीने आंदोलन चलाने के बाद भी यह बताना पड़ेगा कि वोट किसे देना है। राकेश टिकैत ने कहा कि मातृ सदन काफी समय से गंगा को बचाने के लिए आंदोलित है।