बाइक सवार नदी में गिरा, घायल
दिनेशपुर (संवाद-सूत्र)। बुधवार की सुबह बरसात से एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पुल में जा गिरी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल बाइक सवार युवक को अचेतावस्था में बाहर निकाला। बाद में 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मोटरसाइकिल को थाने ले आये।
नगर के सम्पतपुर, जाफरपुर निवासी विकास पुत्र रुद्र पासवान बुधवार को सुबह बाइक से दिनेशपुर की ओर आ रहे थे। भारी बारिश के चलते वह आनंदखेड़ा के निकट पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में गिर गए। आसपास के लोगों ने बामुश्किल भारी मशक्कत कर अचेत अवस्था में युवक को बाहर निकाला। काफी ऊंचाई से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया और बाइक को थाने ले आये।

