नेहरू युवा केन्द्र टीम द्वारा करियर मेले का किया गया आयोजन
संवाददाता:- सागर धमीजा
गदरपुर। नेहरू युवा केन्द्र के जिला अधिकारी रविन्द्र सिंह के दिशा निर्देश पर पब्लिक हैल्प सोसायटी के अध्यक्ष मोहित अरोरा के नेतृत्व में गदरपुर ब्लॉक की स्वयं सेविका सोनम अरोरा द्वारा अबेकस अकेडमी में युवाओं को करियर मार्गदर्शन ओर करियर मेले का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंगल दल से चन्द्रिका फौगाट द्वारा युवाओं को अपना करियर किस तरह से बनाना चाहिए उसके प्रति जागरूक किया गया, जॉब काउंसलर गौरव सक्सेना द्वारा युवाओं को रोजगार के माध्यम बताए गए, पब्लिक हैल्प सोसायटी के अध्यक्ष मोहित अरोरा द्वारा युवाओं को बिजनेस करके किस तरह से अपना करियर बनाया जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी गई, कम्प्यूटर अध्यापिका अर्पिता सक्सेना द्वारा युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 युवाओं ने भाग लिया। मोहित अरोरा द्वारा बताया गया कि नेहरू युवा केन्द्र समय समय पर भारत सरकार की योजनाओं को युवाओं के बीच सांझा करती रहती है।
इस दौरान अमन, साक्षी, अमित, जानवी, दीक्षा, सोनाली, अमित, राहुल, अभिषेक, राधा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

