दल बाबा बिधि चंद द्वारा सजाए गए भारी गुरमत दीवान - अरबी नस्ल के घोड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
गदरपुर। श्री गुरु हरगोविंद जी के 400 वर्षीय बंदी छोड़ दिवस एवं गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व के अलावा होला मोहल्ला पर्व को समर्पित आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब ग्राम बलखेड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत गुरमत समागम सजाए गए। साथ ही अरबी नस्ल के घोड़ों पर सवार होकर निहंग सिंह द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
श्री अमृतसर से आए दल बाबा बिधि चंद के वर्तमान प्रमुख जत्थेदार बाबा अवतार सिंह के दिशा निर्देशन में गुरमत समागम एवं होला महल्ला समागम आयोजित किए गए, जिसमें रागी जत्था भाई परमिंदर सिंह, ढाड्डी जत्था गुरु प्रताप सिंह सुग्गा एवं कथा वाचक सुखदेव सिंह द्वारा संगत को हरिजस एवं गुरु साहिबान का इतिहास सुनाते हुए गुरबाणी के माध्यम से अमृत पान करके उच्च जीवन जीने तथा नितनेमी होने का आह्वान किया।
श्री अमृतसर से दल बाबा बिधि चंद की टीम में आए अरबी नस्ल के 45 घोड़ों का भी प्रदर्शन किया गया। घोड़सवारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए, शस्त्र विद्या के माध्यम से गतका खेलते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।
इस मौके पर अवतार सिंह, सलविंदर सिंह कलसी, सिमरन सिंह, देवेंद्र सिंह, बचित्र सिंह , कुलदीप सिंह, दीदार सिंह, नरेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, परविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सनप्रीत सिंह, सिमरन सिंह, इंदर सिंह, पाल सिंह, जगजीत सिंह, नवजोत सिंह, विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह, सतवंत सिंह, रंजीत सिंह, स्वदेश डंग, संजय चैधरी, हरदेव सिंह, जीत सिंह सहित तमाम संगत द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

